पांच दिनी रंजीत हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
चितरा में न्यू सनराइज स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित रंजीत हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। फाइनल में रवींद्र इलेवन ने एचसीएल चितरंजन को हराकर खिताब जीता। सोनू यादव को मैन ऑफ द मैच और कुलदीप यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

चितरा। एसपी माइंस चितरा स्थित स्टेडियम में न्यू सनराइज स्पोर्टिंग क्लब चितरा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रंजीत हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (सीजन-5) का शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ सफल समापन हो गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रवींद्र इलेवन ने खिताब पर कब्जा जमाया और टूर्नामेंट की विजेता टीम घोषित हुई। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में कुल चार टीमों ने प्रवेश किया था। पहला सेमीफाइनल रंजीत इलेवन बनाम रवींद्र इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत इलेवन निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 104 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। दूसरा सेमीफाइनल अनूप इलेवन बनाम एचसीएल चितरंजन के बीच खेला गया, जिसमें एचसीएल चितरंजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 153 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनूप इलेवन 5 विकेट खोकर 117 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में रवींद्र इलेवन और एचसीएल चितरंजन आमने-सामने थे। रवींद्र इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीएल चितरंजन की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 10 ओवर में 105 रन ही बना सकी। इस प्रकार रवींद्र इलेवन ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनू यादव को मैन ऑफ द मैच तथा कुलदीप यादव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि युवा नेता प्रशांत शेखर व विशिष्ट अतिथि कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने विजेता टीम को 35 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। मौके पर राममोहन चौधरी, युगल किशोर राय, राजेश राय, विक्की साह, रवींद्र भोक्ता, प्रीतम चौधरी, राजकमल भोक्ता, संदीप शंकर, कमेंटेटर नरेश राजवंशी, अमित शर्मा, अमित आनंद, अंपायर श्यामल भोक्ता सहित शुभम मिश्रा, राजेश कुमार राय, मदन सिंह, चंदन साह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


