हथुआ गोपालगंज के विधायक ने सपरिवार की बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

बिहार के हथुआ गोपालगंज विधायक राम सेवक सिंह ने बुधवार को अपने परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा की। उन्होंने बाबा की विधि विधान से पूजा कर बिहार और झारखंड के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर कई अन्य नेता और पुरोहित भी मौजूद थे।

हथुआ गोपालगंज के विधायक ने सपरिवार की बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना

देवघर,प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास चतुर्थी तिथि बुधवार को बिहार राज्य के हथुआ गोपालगंज विधायक सह पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह सपरिवार बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा मंदिर पहुंचने के बाद हथुआ गोपालगंज के विधायक सह पूर्व मंत्री ने पत्नी, पुत्र डॉ. पप्पू कुमार सहित अन्य परिवारजनों के साथ बाबा वैद्यनाथ का विधि विधान से पूजन व जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर बिहार एवं झारखंड के मंगल सुखद समृद्धि एवं शांति की कामना की। ज्ञात हो कि राम सेवक सिंह पूर्व में झारखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। बाबा वैद्यनाथ के प्रति उनकी अगाध आस्था व झारखंड के प्रति गहरी संवेदना है।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड प्रतिनिधि के रूप में बेनी माधव झा, सतीश दास एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कार्तिक कर्म्हे व निजी सहयोगी आदित्य कुशवाहा सहित पुश्तैनी हथुआ राज के पुरोहित बिंदेश्वरी पंडा के वंशज उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।