रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिरों की हुई साफ-सफाई
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
सारठ प्रखंड में रामनवमी महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। 27 मार्च को होने वाले इस उत्सव के लिए हनुमान मंदिरों की सफाई और सजावट की जा रही है। श्रद्धालु पूजा सामग्री खरीदने में व्यस्त हैं और क्षेत्र में भजन-कीर्तन हो रहे हैं। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति बना रही है।
सारठ। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर जारी है। आगामी 27 मार्च रामनवमी महोत्सव को लेकर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों की साफ सफाई एवं रंग रोगन कर भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। साथ ही चौक-चौराहों पर स्थित दुकानों में बजरंगबली का भगवा ध्वज से पट गया है। काफी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को भगवा ध्वज एवं पूजा के सामग्रियां खरीदारी करते देखा जा रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित बजरंगबली मंदिर में हो रहे राम भजन एवं हनुमान चालीसा पाठ से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा है। रामनवमी महोत्सव को लेकर कई मंदिरों से भव्य जुलूस निकालने की तैयारियां भी जोरों पर जारी है। वहीं सारठ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन रणनीति बनाने में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


