सारठ : गांवों में जय श्रीराम के नारों के साथ निकला जुलूस

Mar 27, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

रामनवमी पर सारठ में बजरंगबली की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भीड़ लगाई और भोग अर्पित किए। सारठ महावीर अखाड़ा समिति ने बाइक रैली निकाली, जबकि शाम को शोभायात्रा के दौरान विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। जुलूस में खतरनाक करतब दिखाए गए और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

सारठ : गांवों में जय श्रीराम के नारों के साथ निकला जुलूस

सारठ। रामनवमी पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने बजरंबली को ध्वजा, नारियल व लड्डू भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत सारठ महावीर अखाड़ा समिति द्वारा बाइक रैली निकालकर जय श्रीराम, जय बजरंगबली के नारों के साथ सारठ भ्रमण किया। वहीं शाम में सारठ सिमरामोड़, आराजोरी, गोपीबांध, लगवां, बस्की समेत आसपास के कई गांवों में जय श्रीराम के नारों के साथ शोभायात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया। उसमें सारठ स्थित महाबीर अखाड़ा का जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा। पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से हजारों की संख्या में विशाल जनसमुदाय के साथ जुलूस निकलकर पुराना बाजार बाउरी टोला, नापित मोहल्ला होते हुए सारठ मुस्लिम मोहल्ला से होते हुए सारठ थाना व मुख्य चौक पहुंचा।

जुलूस में शामिल होकर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। वहीं अखाड़ा समिति अध्यक्ष सीताराम साह ने पुरानी परंपरा के अनुसार विधायक, थानेदार समेत मुख्य खिलाड़ियों व गणमान्य को भगवा पगड़ी व पट्टा पहनाकर स्वागत किया। जुलूस के दौरान स्थानीय युवाओं ने जमकर लाठियां भांजी व एक से बढ़कर एक खतरनाक करतब दिखाये। उसमें लाठी-डंडे, भाला, बरछी, तलवार आदि द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से जुटा रहा। विधायक के अलावे थानेदार दीपक कुमार साह, मुखिया पति अनिल राव, पंसस मिथिलेश सिन्हा समेत कई गणमान्य मौजूद थे। जुलूस व अखाड़े के आयोजन में अखाड़ा समिति के सिकंदर साह, राजेश राजहंस, रिंकू गुप्ता, अशोक मंडल, सुनील ठाकुर, मिहिर दे, सुमन दे डब्लू गुप्ता, आशीष गुप्ता, गौतम दे समेत सारठ व आसपास के अन्य लोगों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। साथ ही पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निबटने के लए दो वाहनों में लाइट व साउंड सिस्टम के साथ जुलूस के में थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।