ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसड़क दुर्घटना में पूर्णिया के श्रद्धालु की मौत

सड़क दुर्घटना में पूर्णिया के श्रद्धालु की मौत

पूर्णिया जिले के पुलिसलाइन निवासी 65 वर्षीय योगेंद्र कामती की मौत शनिवार को सदर अस्पताल में हो गयी। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया...

सड़क दुर्घटना में पूर्णिया के श्रद्धालु की मौत
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 07 Sep 2018 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया जिले के पुलिसलाइन निवासी 65 वर्षीय योगेंद्र कामती की मौत शनिवार को सदर अस्पताल में हो गयी। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने समय पर इलाज नहीं किया। इस कारण मौत हो गयी। हालांकि पुलिस बयान में लापरवाही की बात नहीं लिखी गयी है। गौरतलब है कि योगेंद्र कामती व उनका परिवार बासुकीनाथ से पूजा कर घर लौट रहा था। तभी भागलपुर-हंसडीहा मुख्य पथ पर हंसडीहा पेट्रोल पंप के निकट वे ऑटो से नीचे गिर गये। इससे उन्हें गंभीर चोटें आयी। इसके बाद सरैयाहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, समय पर इलाज नहीं होने से आधे घंटे में दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें