Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPublic Court Organized in Deoghar for Rapid Resolution of Citizens Issues
जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

संक्षेप:

देवघर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण और शहरी लोगों ने अपनी समस्याएं जैसे राजस्व, जमीन अतिक्रमण, वृद्धा पेंशन आदि रखीं। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया और शिकायतों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

Jan 30, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। समाहरणालय के सभागार में गरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी मौजूद थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने डीडीसी के समक्ष जनता दरबार में राजस्व से संबंधित, जमीन अतिक्रमण, हिट एंड रन केस, वृद्धा पेंशन योजना, सोलर पंप वितरण, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित समस्याओं को रखा।

इस दौरान डीडीसी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं सबों को आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10:30 से 11:30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;