जनता की समस्याओं के समाधान को दिशा-निर्देश
देवघर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुना। सभी शिकायतों का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया गया। संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

देवघर। जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में देवघर अंचल, जिला नियोजन, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं सबों को आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


