जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान को लगा जनता दरबार
देवघर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जिलेवासियों की समस्याओं का समाधान किया गया। लोगों ने बिजली बिल माफी, पेंशन और आवास संबंधी मुद्दों पर अपनी शिकायतें रखीं। सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

देवघर। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में बिजली बिल माफी, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल, जेएसएलपीएस से जुड़े मामलों को उनके समक्ष रखा। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं सबों को आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


