इंटक ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड स्थित मोहनपुर बाजार में बुधवार को मोहनपुर इंटक प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देवघर। मोहनपुर प्रखंड स्थित मोहनपुर बाजार में बुधवार को मोहनपुर इंटक प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्ज सीट दाखिल किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर मोदी सरकार के इशारे पर नेशनल हेराल्ड के मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल करना मोदी की घबराहट एवं उसके राजनीतिक दिवालिएपन का परिचायक है। वहीं इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड के मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जो आरोप पत्र दायर किया है, निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी का यह कुकृत्य दुर्भावना से प्रेरित एवं राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा तो है ही साथ ही संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग भी है। इस दौरान मोहनपुर इंटक प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कुक्कृत्य यह साबित करता है कि वह तानाशाह एवं लोकतंत्र का हत्यारा है। इस अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंजाबी रावत, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, महासचिव पूजा देवी, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार,शंकर दास, संतोष यादव, रवि झा, गुलो कापरी, प्रिय रंजन ठाकुर, वरुण रावत, सुधीर झा, नंद किशोर दास ,मोहम्मद अंसारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बात की जानकारी इंटक के जिला सचिव अभिषेक सिंह ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।