Deogarh News: जनसमस्याओं को भाकपा माले का मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधिभाकपा माले के बैनर तले मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गय

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि भाकपा माले के बैनर तले मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। नेतृत्व प्रखंड सचिव अशोक महतो ने किया। धरना के माध्यम से बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। आवास, पेंशन, महिला सम्मान योजना और अन्य योजनाओं में पात्र लाभुकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, आंबेडकर आवास, वेदव्यास आवास समेत सभी आवास योजनाओं में छतविहीन परिवारों का घर-घर सर्वे कर आवास स्वीकृत किया जाए।
प्रखंड कार्यालय में लंबित आवास की प्रतीक्षा सूची निरस्त कर पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाए। किसी भी आवास योजना की स्वीकृति में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य की अनुशंसा को भी अनिवार्य करने की मांग की गई। धरना के दौरान वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि एक से बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रतिमाह करने तथा प्रत्येक माह नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। मांगपत्र में मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल दोबारा खोलने की मांग करते हुए कहा गया कि 18 वर्ष की नई पात्र युवतियों को आवेदन का अवसर दिया जाए। तकनीकी त्रुटि के कारण जिन महिलाओं का लाभ बंद हो गया है, आवेदन में सुधार कर लाभ पुनः दिया जाए। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को वोटर सूची से बाहर किए जाने की कथित प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। सिरसा नूनथर गांव का नाम एसआईआर फॉर्म में गलत दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए वास्तविक राजस्व गांव का नाम दर्ज कर सुधार करने की मांग की। मृतकों के आश्रितों की पारिवारिक सूची बनाने में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई गई। एक सप्ताह के भीतर पारिवारिक सूची निर्गत करने की व्यवस्था लागू की जाए तथा मामले में अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए। धरना में भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल, जिला कमेटी सदस्य जयदेव सिंह, सुरेश सिंह, शंभू तुरी, ललित राय, अनिल सिंह, पप्पू बेसरा, सोनू भारती, जीतू तुरी, श्याम सिंह, बिरजू रजवार, राम सिंह, चिंता देवी, बनवारी सिंह, नंदलाल सिंह, मनोज तुरी, कुंदन कुमार, सुमन कुमार, मुकेश सिंह, विजय सिंह, शिवम पुजार, प्रमोद दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


