ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसारठ का समुचित विकास पहला लक्ष्य: रणधीर सिंह

सारठ का समुचित विकास पहला लक्ष्य: रणधीर सिंह

जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...

जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...
1/ 3जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...
जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...
2/ 3जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...
जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...
3/ 3जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना...
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 17 Sep 2021 05:32 AM
ऐप पर पढ़ें

चितरा। जल जीवन मिशन योजना के तहत मेरे प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा 144 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाली सारठ वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना दी गयी। योजना के तहत सारठ क्षेत्र के 266 गांव के लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जायेगा। उक्त बातें पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने दिल्ली से लौटने के क्रम में गुरुवार को चितरा के नारंगी मोड़ में नागरिक अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि यह योजना मेरा सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट था।

मेरा यहां की जनता के साथ वादा था कि एक दिन अजय नदी का पानी सारठ की जनता के घर-घर तक पहुंचाने का काम करूंगा, जो आज पूरा भी कर सारठ की जनता के उम्मीदों पर खरा उतरा। विधायक ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है, इसलिए भाजपा विधायक होने के नाते मेरा अधिकार व प्रयास है कि कैसे केंद्र से योजनाएं लाकर सारठ की जनता तक पहुंचाएं। इसके लिए कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान ही 2017 से वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सारठ की धरती पर लाने के लिए प्रयासरत था। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी दो बड़ी ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालोजोरी व करमाटांड़ में स्वीकृत करायी, जिसपर काम युद्धस्तर पर जारी है। कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करना ही प्रमुख लक्ष्य है।

इस मौके पर महेंद्र प्रसाद राणा, राजीव सिंह, रघुनंदन सिंह, पिंटू सिंह, अशोक हजारी, टिंकू सिंह, अभिमन्यु तिवारी, विक्रम सिंह, मंजीत चौधरी, संजय सिंह, डमरू सिंह, सूर्यदेव सिंह, जयनारायण मंडल, राजू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

सारठ। सारठ में 144 करोड़ की लागत से बनने वाले वृहत जलापूर्ति योजना की स्वीकृति मिलते ही भजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। खुशी जाहिर करते हुए गुरुवार को सारठ बजरंगबली मुख्य चौक पर विधायक रणधीर सिंह का अभिनन्दन समारोह आयोजित कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने 50 किलोग्राम का फूल माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। विधायक रणधीर सिंह ने संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। हेमंत सरकार को किसान, विकास व हिन्दू विरोधी करार दिया। कहा केंद्र सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा जांच के नाम पर रोककर रखा गया है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, किसानों को सब्सिडी पर दी जाने वाली गाय आदि के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने सभी विकासवादी योजनाएं बंद कर रखी हैं। सारठ वृहत जलापूर्ति योजना के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत स्वीकृत हुई है। प्राक्कलित राशि 144 करोड़ रुपए है। योजना का डीपीआर 2017 में बनना शुरू हुआ था व 2019 में बनकर तैयार हुआ। कोविड महामारी के कारण योजना की स्वीकृति में थोड़ी विलंब हुई है परंतु अगले चार वर्षों में सारठ, पालाजोरी व करमाटांड़ के हर घर में पानी पहुंच जाएगा। महिला कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द सारठ महिला कॉलेज का टेंडर निकल जाएगा। अपने अगले कार्यकाल तक सारठ को भी रेलवे लाइन से जोड़ने का वादा किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराम पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष कृषण मुरारी, प्रकाश लाल, भानु राणा, बिनोद मंडल, इंद्रदेव सिंह समेत सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं विधायक के सारठ पहुंचते ही चौक पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

मुख्य सड़क किनारे होने के कारण कुछ देर के लिर जाम की स्थिती बन गयी। आने-जाने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस को सड़क खाली कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ हटाने में थाना प्रभारी करुणा सिंह, एएसआई विश्वभर विश्वकर्मा, जेपीएन सिंह, प्रवीण कुमार समेत कई पुलिसकर्मी जुटे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें