40 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारगोमुंडा में 40 गर्भवती महिलाओं का

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारगोमुंडा में 40 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. रोहन मुकुल ने बारी-बारी से गर्भवती महिलाओं का जांच किया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने आवश्यक दवा भी दिया। मौके पर चिकित्सक ने बताया कि गर्भावस्था की दूसरी, तीसरी तिमाही में महिलाओं को हर महीने गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल सेवाएं प्रदान की जा सके, इसको लेकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुनिश्चित और व्यापक प्रसवपूर्व सेवाएं हो। चिकित्सक ने जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी।
कहा कि पौष्टिक आहार खाने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेगा। मौके पर चिकित्सक डॉ.रोहन मुकुल ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को किसी भी जहरीले सांप के काटने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारगोमुंडा में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन मौजूद है। सांप काटने के बाद लोग बिना देरी किए तुरंत अस्पताल पहुंचें और समय पर इंजेक्शन लगते ही जान बच सकती है। ऐसी स्थिति में झाड़ फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में लोग नहीं पड़ें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


