मधुपुर : 15 सितंबर को होगा नवनिर्मित टिकट घर का उद्घाटन

मधुपुर : 15 सितंबर को होगा नवनिर्मित टिकट घर का उद्घाटन

संक्षेप:

मधुपुर प्रतिनिधिमधुपुर में गति शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित टिकट घर का 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संभावित ऑन लाईन उदघाटन कार्यक्

Aug 26, 2025 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर में गति शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित टिकट घर का 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संभावित ऑन लाईन उदघाटन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य अभियंता स्टेशन डेवलपमेंट विनोद कुमार पासवान सोमवार को मधुपुर पहुंचे। उनके साथ आसनसोल मंडल की सीनियर डीईएन टू वंदना सिंह मौजूद थी। अभियंता पासवान ने टिकट घर समेत सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई समेत यात्री सुविधा के तहत पेयजल, बिजली व सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। व्यवस्था में जो भी कमी है उसे तत्काल दूर कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मौके पर अधिकारियों को कहा कि नवनिर्मित टिकट घर का उद्घाटन समारोह 15 सितंबर को तय है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। ससमय पर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। पुराने पैदल ऊपरी पुल के शेष भाग को हटाने को लेकर ब्लॉक लेने समेत अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर, एईएन दिगंबर पांडेय, सीआईटी अमरजीत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।