Deogarh News: सारवां के सिरसा में चार दिनों से अंधेरा

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: बंदाजोरी पंचायत के सिरसा गांव में जलते ट्रांसफार्मर के कारण चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे बच्चों की पढ़ाई में बाधा और घरेलू कार्यों में मुश्किल। ग्रामीण बिजली विभाग से नए ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं ताकि विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके।

Deogarh News: सारवां के सिरसा में चार दिनों से अंधेरा

Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंदाजोरी पंचायत के सिरसा गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली बाधित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य व अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की अपील की है।

ग्राम सिरसा के उपभोक्ता अशोक कुमार झा, सुबल दुबे, कुंदन कुमार राय, केदार प्रसाद सिंह, मुन्ना राय, मुचकुन राय, बिट्टू कुमार, प्रदीप सिंह, तन्मय कुमार एवं परमानन्द झा ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: सारवां के सिरसा में चार दिनों से अंधेरा