Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPostmortem House in Madhupur Ready but Unused Residents Demand Action
मधुपुर : अब तक चालू नहीं हो पाया पोस्टमार्टम हाउस

मधुपुर : अब तक चालू नहीं हो पाया पोस्टमार्टम हाउस

संक्षेप:

मधुपुर में 32 लाख की लागत से निर्मित पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को किया गया था, लेकिन आज तक इसका उपयोग नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट करना चाहिए कि...

Sun, 31 Aug 2025 06:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मधुपुर। अनुमंडल मुख्यालय में निर्मित पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है, लेकिन उपयोग नहीं हो रहा है। शहर में बैकुंठधाम के समीप 32 लाख की लागत से नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को ही हो चुका है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने दावा किया था कि हर हाल में आठ मार्च 2019 तक पोस्टमार्टम हाउस विधिवत तरीके से काम करने लगेगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पोस्टमार्टम हाउस के समीप कचरे का अंबार लगा है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी यह स्पष्ट करें कि उद्घाटन का अर्थ क्या होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब कोई सिस्टम का उद्घाटन होता है और काम शुरू नहीं होता है तो इसे क्या कहा जाएगा। आखिरकार आनन-फानन में कचरे के अंबार के बीच बिना इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी का पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन क्यों कर दिया गया। मधुपुर क्षेत्र के लोगों को पोस्टमार्टम हाउस के उद्घाटन के बाद भी देवघर जाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी का दंश झेलने को लोग विवश हैं। लोगों ने उपायुक्त से मांग किया है कि लोगों की परेशानी और जनहित को ध्यान में रखते हुए अविलंब पोस्टमार्टम हाउस चालू कराने की दिशा में ठोस पहल करें।