चोरी गयी चार मोटरसाइकिलों के साथ चार गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों के सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक राजेश कुमार मंडल गिरोह का संचालन कर रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

चोरी गयी चार मोटरसाइकिलों के साथ चार गिरफ्तार

देवघर/सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त के सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। छापेमारी में पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या- 9/2025 दर्ज किया गया है। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे थाना प्रभारी रोहित दांगी को सूचना मिली थी कि कोल्हड़िया ढोढ़वा गांव में कुछ लोग चोरी की बाइकें अपने घरों में छिपाकर रखे हैं। उसकी खरीद-बिक्री की तैयारी की जा रही है।

उसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें सोनारायठाढ़ी थाना के पुलिस अधिकारी व जैप-5 के सशस्त्र बल शामिल थे। रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ग्राम ढोढ़वा व कोल्हड़िया पुलिस पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सबसे पहले ढोढ़वा निवासी राजेश कुमार मंडल, उम्र लगभग 31 वर्ष के घर से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 04 एस 7215) और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद की। वहीं, उसी गांव के गोविंद मंडल, उम्र लगभग 50 वर्ष के घर से एक अन्य हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच जेएच-04 एल 4699 जब्त की गई। इसके अलावा कोल्हड़िया निवासी सुम्बय महित्य उर्फ शिबू रजवार उम्र लगभग 24 वर्ष के घर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं चौथे आरोपी रामधन मंडल उर्फ रावण मंडल उम्र लगभग 35 वर्ष जो ग्राम ढोढ़वा के घर से एक और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 04 आर 4773 के साथ एक कीपैड मोबाइल फोन जब्त की गयी। पुलिस ने सभी बरामद वाहनों और मोबाइल फोन की जब्ती सूची बना जब्त कर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर खरीदकर आगे बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन कहां -कहां से चोरी की गयी थी और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी में थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी के साथ सब-इंस्पेक्टर तबरेज अंसारी, जैप -5 के हवलदार सुशील कुमार सिंह, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार सिंह, नरेश कुमार यादव, हवलदार विकास चंद्र मांझी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार मंडल के इसारे पर गिरोह का संचालन हो रहा है। उससे पूछताछ करने पर इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।