Police Team Attacked in Deoghar FIR Filed Against 5 Named and 15 Unknown Suspects पुलिस टीम पर हमला को प्राथमिकी, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPolice Team Attacked in Deoghar FIR Filed Against 5 Named and 15 Unknown Suspects

पुलिस टीम पर हमला को प्राथमिकी

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के बयान पर पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 4 Sep 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस टीम पर हमला को प्राथमिकी

देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह गांव में तीन दिन पूर्व सोमवार को पुलिस टीम पर हुए हमला मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हमले में घायल एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के लिखित बयान पर पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में एक को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में जिन पांच लोगों को नामजद किया गया है। उसमें सल्लूरायडीह गांव निवासी सुभाष पांडेय उर्फ छोटू पांडेय, राजेश पांडेय, अनिल पांडेय, पिंकी देवी व मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव निवासी नितेश यादव शामिल है।

इसके अलावा 15 अन्य अज्ञात लोगों को भी हिंसक वारदात में शामिल बताया गया है। प्राथमिकी के अनुसार 100 डायल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची थी। टीम विभागीय आदेश का पालन करते हुए गांव में आरोपी को पकड़ने गई थी। टीम ने एक आरोपी को मौके से पकड़ भी लिया था, लेकिन अन्य आरोपी फरार हो गए। फरार आरोपियों ने परिजनों और गांव के अन्य लोगों को एक आरोपी के पकड़े जाने की सूचना दे दी। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी, डंडा और लोहे के रॉड लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के साथ अन्य दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं पकड़े गए आरोपी को भी वहां जुटे लोगों ने पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।