मधुपुर : रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद

Nov 28, 2025 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर रेलवे ट्रैक के पास बधनाडीह गांव में 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव की पहचान विकास विश्वकर्मा के रूप में की, जो राउतडीह गांव का निवासी था। घटना की जांच जारी है और पुलिस ने यूडी मामला दर्ज किया है।

मधुपुर : रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद

मधुपुर प्रतिनिधि मुख्य रेलखंड के मधुपुर-जोड़ामो स्टेशन के बीच बधनाडीह गांव के पास रेल पोल संख्या- 288/10-12 के समीप रेल ट्रैक के बीचोबीच 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना पर मधुपुर आरपीएफ पोस्ट के एसआई आर प्रसाद, आरक्षी के पासवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच-पड़ताल की। घटनास्थल रेल थाना के बाहर रहने पर पाथरोल थाना के एएसआई आर के टुडू पुलिसबल के साथ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पॉकेट से कोई भी रेल टिकट बरामद नहीं हुआ है। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक पाथरोल थाना के राउतडीह गांव निवासी रघुनाथ विश्वकर्मा के पुत्र विकास विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मृतक हादसे का शिकार हुआ है। घटना के संबंध में पाथरोल थाना में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।