जसीडीह में दो अज्ञात शव बरामद
Apr 03, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
जसीडीह पुलिस ने टाभाघाट टोल टैक्स के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए देवघर भेजा गया है। वहीं, जसीडीह रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने एक अज्ञात वृद्ध का शव पाया है। पुलिस पहचान के लिए जांच कर रही है।

जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने टाभाघाट टोल टैक्स के समीप से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए देवघर भेज दिया। वहीं जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर से जीआरपी ने भी एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। दोनों ही मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


