चितरा : डकैती कांड को प्राथमिकी, जांच में पहुंचे एसडीपीओ

चितरा : डकैती कांड को प्राथमिकी, जांच में पहुंचे एसडीपीओ

संक्षेप:

चितरा प्रतिनिधिथाना क्षेत्र के नवाडीह ठेंगाबाद गांव में यूनियन नेता सह ईसीएलकर्मी प्रसादी दास के घर भीषण डकैती कांड के मामले ने पुलिस महकमे को सक्रि

Nov 12, 2025 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

चितरा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नवाडीह ठेंगाबाद गांव में यूनियन नेता सह ईसीएलकर्मी प्रसादी दास के घर भीषण डकैती कांड के मामले ने पुलिस महकमे को सक्रिय कर दिया है। पीड़ित की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर चितरा थाना में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को सारठ एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा नवाडीह गांव पहुंचे और पूरी घटनाक्रम की बारीकी से जांच-पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित प्रसादी दास व परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और डकैती के दौरान लुटेरों की संख्या, समय और व्यवहार से संबंधित अहम बिंदुओं पर पूछताछ की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसडीपीओ ने आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी एकत्र की और मौके का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस घटना के तकनीकी व भौतिक दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जा सके। इस संबंध में एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा ने कहा कि डकैती कांड को लेकर पीड़ित परिजनों से पूछताछ की गई है। पीड़ित कुछ अपराधियों को चिन्हित भी करने का दावा किया है। कहा कि अनुसंधान के क्रम में सभी पहलुओं पर पुलिस बारीकी व गहनतापूर्वक जांच-पड़ताल कर रही है।