ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरलूट का खुलासा करने पर पुलिस को किया सम्मानित

लूट का खुलासा करने पर पुलिस को किया सम्मानित

देवघर पुलिस लगातार घटनाक्रम के बाद मामले का उद्भेदन कर रही है। लेकिन इस बार 3 दिनों के अंदर सरिया लूट कांड मामले का उद्भेदन कर कंपनी को सरिया वापस...

लूट का खुलासा करने पर पुलिस को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSun, 26 Sep 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। देवघर पुलिस लगातार घटनाक्रम के बाद मामले का उद्भेदन कर रही है। लेकिन इस बार 3 दिनों के अंदर सरिया लूट कांड मामले का उद्भेदन कर कंपनी को सरिया वापस कर दिए जाने का मामला देवघर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं थी।

देवघर पुलिस की मुस्तैदी और इनके कार्यशैली से खुश होकर गिरिडीह स्थित मोंगिया स्टील के मालिक कुलवंत सिंह मोंगिया द्वारा देवघर जिले के पांच थाना को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैटरी और इनवर्टर कंपनी के द्वारा देवघर पुलिस को डोनेट किया गया। सरिया कंपनी के मालिक कुलवंत सिंह मोंगिया शनिवार को देवघर पहुंचे। देवघर पुलिस का आभार जताते हुए संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल, देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह सहित इस कांड के उद्भेदन में लगे सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया। डीआईजी व एसपी को अशोक स्तंभ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मोंगिया स्टील के द्वारा देवघर जिले के मधुपुर, पालाजोरी, पथरौल, करौं व सारवां थाना को पावर बैकअप के लिए इनवर्टर-बैटरी दिया गया।

मौके पर कुलवंत सिंह मोंगिया ने देवघर पुलिस का आभार जताया और कहा कि 3 दिनों के अंदर इतने बड़े लूट कांड का उद्भेदन कर पुलिस ने बता दिया है कि अपराधी कितने भी शातिर हो पुलिस के सामने टिक नहीं सकते। डीआईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि 3 दिनों के अंदर देवघर एसपी के नेतृत्व में इस मामले का उद्भेदन किया गया, जो बिल्कुल काबिले तारीफ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें