ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरआय से अधिक संपत्ति पर पुलिस की नजर

आय से अधिक संपत्ति पर पुलिस की नजर

साइबर अपराध मामले में जामताड़ा पुलिस सोमवार को मधुपुर पहुंची। पुलिस साइबर अपराध मामले में संलिप्त आरोपी के सत्यापन के लिए मधुपुर पहुंची। इधर साइबर मामले में एसडीपीओ देवघर मधुपुर...

आय से अधिक संपत्ति पर पुलिस की नजर
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 12 Dec 2017 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

साइबर अपराध मामले में जामताड़ा पुलिस सोमवार को मधुपुर पहुंची। पुलिस साइबर अपराध मामले में संलिप्त आरोपी के सत्यापन के लिए मधुपुर पहुंची। इधर साइबर मामले में एसडीपीओ देवघर मधुपुर पहुंचे।

आय से अधिक संपति जमा करने के मामले में वह आरोपियों की छानबीन करने में जुटे हैं। साइबर अपराध तक पहुंचे आरोपियों की संपति जब्त करने की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। इसके पहले भी मधुपुर पुलिस साइबर अपराध मामले में आरोपी तीन व्यक्तियों के संपति का आकलन अंचल के माध्यम से कराकर। संपति को जब्त करने की कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा है। बता दें दलहा पंचायत के दलहा पंचायत अन्तर्गत जरियाटांड़ गांव निवासी संजय यादव के घर में पुलिस ने छापेमारी कर नगद 15 लाख रुपया समेत फ्रिज, वाशिंग मशीन, दो एलईडी टीवी समेत कई सामान जब्त किया था। साइबर अपराध में संलिप्त संजय यादव मारगोमुंडा थाना अन्तर्गत हत्याकांड का आरोपी भी है। जरियाटांड़ में नया घर बनाकर रह रहे संजय यादव के घर में छापेमारी की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें