Deogarh News: नावाडीह : ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत
Deogarh News: जसीडीह पुलिस ने रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के पास 45 वर्षीय कांग्रेस यादव का शव बरामद किया है। उनके मोबाइल और आधार कार्ड से पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि वे कोलकाता काम पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, उनकी मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने शुक्रवार को रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है। सूचना मिलने पर एसआई सचित कुमार सिंह पुलिसबलों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने अप लाइन के पोल संख्या- 317/01 के पास से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिससे मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। उसके बाद मृतक की पहचान बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरा गांव निवासी कांग्रेस यादव के रूप में हुई है।
सदर अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी संजू देवी, पुत्र चंदन यादव और भाई पवन यादव ने मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि कांग्रेस यादव कोलकाता में काम करने के लिए घर से निकले थे। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि ट्रेन में सफर के दौरान गिरने से उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


