साइबर क्राइम : संदेह में चार युवक हिरासत में, पूछताछ

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। युवकों के पास से मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच के बाद यदि साइबर अपराध के साक्ष्य मिलते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर क्राइम : संदेह में चार युवक हिरासत में, पूछताछ

देवघर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, सबों से पूछताछ की जा रही है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश कुमार महतो के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए युवकों को हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ और साक्ष्य

सभी से साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इन सभी सामग्रियों को जब्त कर तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। तकनीकी टीम मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल, इंटरनेट गतिविधियों और डिजिटल लेन-देन से संबंधित जानकारी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हिरासत में लिए गए युवक किसी साइबर अपराध गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

प्रारंभिक जानकारी

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। हालांकि जांच प्रभावित नहीं हो, इसलिए अधिकारी फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जांच में यदि साइबर अपराध से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच में संलिप्तता नहीं मिलने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

पुलिस ने कितने युवकों को हिरासत में लिया है?
पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।