Deogarh News: मोहनपुर : जमुनिया यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, सात गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: देवघर में पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 लाख 4 हजार 990 रुपए की नकद राशि बरामद की है। मामले की जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं।

Deogarh News: मोहनपुर : जमुनिया यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, सात गिरफ्तार

Deogarh News: देवघर। पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के समीप अवस्थित यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर सात लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा 1 लाख 4 हजार 990 रुपए नकद बरामद किए हैं। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बुधवार को जानकारी दी कि एसपी प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुनिया यात्री शेड के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर बेचने और खरीदने वाले लोगों का इंतजार कर रहे हैं। एसपी के निर्देश पर मामले की सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व सदर एसडीपीओ ने ही किया। टीम में मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, राकेश कुमार रंज सहित पुलिस बल और अन्य कर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जमुनिया जंगल के पास यात्री शेड के आसपास घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। कहा कि छापेमारी के दौरान वहां मौजूद सात लोगों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने कुल 1 लाख 4 हजार 990 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। बरामद नकदी पुलिस नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार से जोड़कर जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुठियाबड़ा असहना निवासी 50 वर्षीय हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल, चकरमा निवासी 24 वर्षीय गौतम झा, हिंडोलावरण निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार, हिंडोलावरण निवासी 21 वर्षीय दीपु यादव, घुठियाबड़ा असहना निवासी 25 वर्षीय लखन मरांडी, चौपा निवासी 30 वर्षीय रंधीर यादव और हाबी निवासी 21 वर्षीय विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के आधार पर नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध कुंडा थाना कांड संख्या- 85/2025, दिनांक 20 अप्रैल 2025, में बीएनएस-2023 की धारा 109(1)/308(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा मोहनपुर थाना कार्ड संख्या 06/2026, दिनांक 10 जनवरी 2026 में एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 21(बी) के तहत भी कार्रवाई का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है। पुलिस अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है。

नकदी के स्रोत की भी होगी जांच :-

छापेमारी के दौरान 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक लाख रुपए से अधिक नकद बरामद होना पुलिस के लिए जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद 1,04,990 रुपए ब्राउन शुगर की बिक्री से जुड़े हैं या फिर किसी अन्य उद्देश्य से आरोपियों के पास रखे गए थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों की भी जांच कर सकती है।

नशे के कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर :-

देवघर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुप्त सूचना के आधार पर लगातार संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है और नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, एएसआई राकेश कुमार रंज, आरक्षी संख्या 874 राम कुमार साह, आरक्षी संख्या 173 लक्ष्मण गोप, मोहनपुर थाना रिजर्व गार्ड के जवानों के अलावा थाना में उपलब्ध चौकीदारों की भूमिका रही। पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर और नकदी को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है。

सामान्य प्रश्न

✦पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया?−
पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: मोहनपुर : जमुनिया यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, सात गिरफ्तार