रिखिया : बाइक चोरी के आरोप में दो संदिग्ध हिरासत में
देवघर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते नगर थाना पुलिस ने बलसरा गांव में छापेमारी की। दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हाल के दिनों में नगर में कई बाइक...

देवघर। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर नगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात रिखिया थाना के बलसरा गांव में छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से बाइक चोरी के मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नगर में हाल के दिनों में बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बलसरा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। पुलिस किसी तरह की जानकारी नहीं दे रही है।
बता दें कि पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र से कई गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




