पथरड्डा : भुरा जंगल-झाड़ी से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

पथरड्डा : भुरा जंगल-झाड़ी से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधिपुलिस ने साइबर अपराध के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी सौ

Nov 05, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि पुलिस ने साइबर अपराध के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में कार्रवाई कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के भुरा अंतर्गत जंगल-झाड़ी में छापेमारी कर मोबाइल से ऑनलाइन ठगी कर रहे संदिग्धों को देख तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड अन्य समान बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी फ्लिपकार्ड, एमेजॉन, फोन-पे, एयरटेल पेमेंट बैंक, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान योजना जैसी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गूगल सर्च पर अपना मोबाइल नंबर कस्टमर केयर हेल्पलाइन के रूप में अपलोड कर देते थे। जब लोग किसी सेवा के लिए उस नंबर पर कॉल करते थे, तो अपराधी कस्टमर सपोर्ट बनकर लिंक भेज बैंक विवरण, ओटीपी या यूपीआई जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। किसे किया गया गिरफ्तार :- गिरफ्तार आरोपियों में पालोजोरी थाना के कुमगढ़ा गांव निवासी 24 वर्षीय इसाद अंसारी, पिता- तूफान मियां, 20 वर्षीरू फुल मोहम्मद अंसारी, पिता- मो. ताहिर मियां व सारठ थाना के चोरमारा गांव निवासी 21 वर्षीय रुनझुन कुमार, पिता- काशी दास शामिल है। अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, हरदियुस टोप्पो, एसआई खुर्शीद आलम व थाना प्रभारी सारठ के साथ टीम शामिल थी। 10 माह में 662 गिरफ्तारी :- डीएसपी ने जानकारी दी है कि जिले में लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी से अब तक 662 साइबर अपराधी या विधि-विरुद्ध किशोरों को गिरफ्तार अथवा निरुद्ध किया गया है। अभियानों में अब तक 8815 मोबाइल फोन, 1050 सिमकार्ड और 243 प्रतिबिंब आधारित सिम जब्त किए गए हैं।