देवीपुर: पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Jan 12, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गतिविधियों की जांच जारी है।

देवीपुर: पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार

देवघर,प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10:15 बजे देवीपुर चौक के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार मंडल सशस्त्र बल के जवानों आरक्षी विक्रम पासवान एवं मोहन कुमार के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। गश्ती के क्रम में देवीपुर चौक पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए वाहन जांच शुरू की गई।

इसी दौरान देवघर की ओर से देवीपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने वाहन की गति तेज कर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल का पीछा किया और शहरपुरा मोड़ के पास उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो. सोएब कुरैशी उर्फ सोहेल कुरैशी, उम्र 20 वर्ष, पिता मो. मकसूद कुरैशी, निवासी सबाना रोड, सब्जी मंडी, थाना नगर, जिला गिरिडीह बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की कमर के बाएं हिस्से से पूरे लोहे का बना एक देशी कट्टा बरामद किया, जिसके बट पर एल्यूमिनियम का कवर लगा हुआ था। कट्टे की कुल लंबाई लगभग 14 अंगुल, बैरल की लंबाई 8 अंगुल तथा बट की लंबाई 6 अंगुल पाई गई। कट्टे के बैरल में एक जिंदा कारतूस लोड मिला, जिस पर 8 एमएम केएफ अंकित था। इसके अलावा आरोपी की जेब से वीवो कंपनी का असमानी रंग का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मोबाइल की जांच करने पर उसकी गैलरी में हथियार के साथ कई फोटो पाए गए, जिससे आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की आशंका और भी मजबूत हो गई। पुलिस द्वारा वैध कागजात की मांग किए जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक उत्तर दे पाया। अधिक रात्रि होने के कारण मौके पर कोई स्वतंत्र गवाह उपस्थित नहीं था, इसलिए गश्ती दल में शामिल दोनों सशस्त्र जवानों की उपस्थिति में देवीपुर थाना के समक्ष विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई। जप्त की गई सामग्री में एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, वीवो मोबाइल फोन जिसमें जियो सिम लगी थी तथा काले रंग की पल्सर 125 मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 11 एजे 1794) शामिल है। पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया। उक्त मामले की जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने कार्यालय में दी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ किया गया है। कई जानकारी मिली है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। बताया कि उसके खिलाफ गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है। इसके साथ साथ उन्होने बताया कि वह कहां से किसके घर जा रहा था । बड़ी घटना का योजना बनाने के लिए जा रहा था या फिर अन्य कोई घटना में जा रहा था । पूछताछ करने पर जानकारी नहीं दिया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;