ब्राउन शुगर के कारोबार का खुलासा, गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के कारोबार का खुलासा, गिरफ्तार

संक्षेप:

देवघर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में रंगेहाथ पकड़ा। गिरफ्तार युवक राज आनंद मंडल के पास से मादक पदार्थ, नकद राशि और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। दो...

Oct 12, 2025 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर। पुलिस ने शुक्रवार संध्या गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन में लिप्त एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ, नकद, पहचान पत्र, डेबिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एएसआई सुजीत कुमार दास ने थाना प्रभारी को सूचित किया कि 10 अक्टूबर शाम 5:10 बजे संध्या गश्ती व विधि-व्यवस्था की ड्यूटी पर निकले थे। उसी दौरान 6:40 बजे गुप्त सूचना मिली कि मोहनपुर प्लस 2 हाई स्कूल मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन और अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना की जानकारी थानेदार को दी। सूचना के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को जानकारी दी। एसडीपीओ 7:30 बजे चौपामोड़ पहुंच कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना प्रभारी सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए 7:55 बजे मोहनपुर प्लस -2 हाई स्कूल मैदान पहुंचे। पुलिस पार्टी देख मैदान में बैठे तीन संदिग्ध युवक भागने लगे। उनमें से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य युवक अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक की पहचान मोहनपुर थाना के घोरमारा निवासी राज आनंद मंडल उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्व. दिलीप मंडल के रूप में की गयी। पूछताछ में फरार युवकों के नाम कुन्दन मंडल, उम्र लगभग 23 वर्ष, पिता शंकर मंडल और पियूष मंडल उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता बालानंद मंडल बताए। तीनों एक ही गांव का है। गिरफ्तार राज आनंद मंडल के पास से कागज में लिपटी दो पुड़िया में ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ था। वजन कागज सहित 0.31 ग्राम है। महंगी सामग्री और नकदी भी बरामद : तलाशी के क्रम में आरोपी के जेब से एक ब्राउन रंग का लेदर पर्स मिला, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का डेबिट कार्ड, इंडसइंड बैंक का प्लैटिनम प्लस डेबिट कार्ड, एसडीएफसी बैंक का मिलेनियम डेबिट कार्ड, नकद राशि 28,125 रुपए के अलावा घटनास्थल से 6 एल्युमिनियम फॉइल और एक लाइट जेपी कंपनी का माचिस बरामद किया गया। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर राज आनंद मंडल को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में कबूला अपराध : गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में राज आनंद ने स्वीकार किया कि ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री कर मुनाफा कमाता है। लंबे समय से अवैध कारोबार में लिप्त है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसआई सुजीत कुमार दास के आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत राज आनंद मंडल, कुंदन मंडल और पियूष मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।