Police Arrests Accused in Deoghar Robbery Case Involving 27-Year-Old Victim बुढ़ई के युवक से छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, जेल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPolice Arrests Accused in Deoghar Robbery Case Involving 27-Year-Old Victim

बुढ़ई के युवक से छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, जेल

देवघर में 27 वर्षीय रवींद्र कुमार ठाकुर के साथ हुई छिनतई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राकेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने चार नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 4 Sep 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
बुढ़ई के युवक से छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, जेल

देवघर। बुढ़ई निवासी 27 वर्षीय रवींद्र कुमार ठाकुर के साथ तीन दिनों पूर्व सोमवार को कुंडा थाना के सल्लूरायडीह गांव में हुई छिनतई मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सल्लूरायडीह गांव निवासी राकेश कुमार पांडेय है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर चार नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम रवींद्र कुमार ठाकुर जरूरी काम से अपनी चार पहिया गाड़ी से देवघर जा रहा था।

उसी क्रम में सल्लूरायडीह गांव के पास सुनसान स्थान से गुजरने के क्रम में, अचानक कई युवकों ने सड़क पर आकर गाड़ी रुकवाने का इशारा किया। अनहोनी की आशंका भांपते हुए उसने गाड़ी रोक दी। बताया कि गाड़ी रुकते ही चार युवक राजेश पांडेय, सुभाष पांडेय, अनिल पांडेय और नितेश यादव गाड़ी के पास आ गए और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों में एक के हाथ में पिस्टल भी था, जिसे दिखाकर रुपए की मांग की। पीड़ित के अनुसार उसके पास ज्यादा रुपए नहीं थे, जो था, उसे बदमाशों को दे दिया। हालांकि, रुपए देने के बाद भी आरोपी नहीं माने और दबाव डालने लगे कि घर से और रुपए मंगाए। जब रवींद्र ने उसकका विरोध किया, तो गांव के आसपास के 25 अन्य लोगों को बुलाकर दोबारा मारपीट की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।