बुढ़ई : दिलीप हत्याकांड में तीन दोस्त गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर प्रतिनिधिअनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के करणपुरा टोला भीखनाडीह जंगल से बुधवार को मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार क

बुढ़ई : दिलीप हत्याकांड में तीन दोस्त गिरफ्तार

मधुपुर प्रतिनिधि अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के करणपुरा टोला भीखनाडीह जंगल से बुधवार को मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया। 5 माह से बुढ़ई निवासी 19 वर्षीय दिलीप तुरी लापता था। भिखनाडीह जंगल के पास मिले कपड़े और घड़ी से मृतक दिलीप तुरी की पहचान परिजनों ने की थी। पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि गत 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के दिन दिलीप को दोस्त पिंटू तुरी, रवींद्र तुरी और धीरज मढैया घर से बुलाकर भीखनाडीह जंगल में ताड़ी पीने ले गए थे।

देर रात तक घर न लौटने पर मां अनार देवी ने दोस्तों से पूछा तो उन्होंने बताया कि दिलीप को जंगल में छोड़ दिया था। वह रिश्तेदार के यहां चला गया होगा। कई जगह खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर मां अनार देवी ने 3 फरवरी को बुढ़ई थाना में बेटे की गुमशुदगी का आवेदन दिया था। गुमशुदगी का आवेदन पुलिस ने हत्याकांड में तब्दील कर दिया। बुधवार को जंगल में पत्ता-लकड़ी चुनने गए बच्चों और ग्रामीणों ने मिट्टी खिसकने से बाहर निकले कपड़े और कंकाल देखे। सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कर शव को गड्ढे में दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई थी। बारिश से मिट्टी खिसकने पर हड्डियां और कपड़े दिखने लगे। पुलिस ने गुरुवार सुबह कंकाल को गड्ढे से निकालकर कब्जे में लिया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा लेकिन सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा, लेकिन दुमका में भी समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस पोस्टमार्टम कराने को लेकर काफी परेशान है। पुलिस मृतक के अवशेष को फॉरेंसिक लैब और डीएनए टेस्ट के लिए भी भेज सकती है। दिलीप राजस्थान में मजदूरी करता था और सरस्वती पूजा पर छुट्टी लेकर घर आया था। वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। अविवाहित दिलीप दो भाईयों में बड़ा था। छोटे भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है। दिलीप की मौत से घर में मातम छा गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।