होटल में चोरी करते युवक को महिला पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

होटल में चोरी करते युवक को महिला पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधिशक्ति वाहन संख्या- 01 में प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मी ने मंगलवार दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बैजु मंदिर गली

Dec 10, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि शक्ति वाहन संख्या- 01 में प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मी ने मंगलवार दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बैजु मंदिर गली अवस्थित सियाराम होटल में चोरी करते एक युवक को दबोचा। मामले की जानकारी नगर थाना को देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर निगम कार्यालय के पीछे निवासी फिरोज अंसारी, पिता- कारू अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने फिरोज की निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी गए सामान भी बरामद किया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जहां से चोरी गए लाखों रुपए मूल्य के सामान बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि बरामद सामानों में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, मोबाइल फोन, एसी की कीमती तार, पाईप और अन्य मूल्यवान वस्तुएं शामिल हैं। साथ ही नगर थाना क्षेत्र के हरदला कुंड मोहल्ला निवासी अन्य दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से मामले के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि सभी की निशानदेही पर छापेमारी करने के बाद चोरी गए और समानों की बरामदगी की जा सकती है।