महेंद्र हत्याकांड : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल

महेंद्र हत्याकांड : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल

संक्षेप:

देवघर, प्रतिनिधि।12 नवंबर 2023 को कुंडा थाना के दुधनियां गांव में महेंद्र यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट क आ

Dec 10, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधि। 12 नवंबर 2023 को कुंडा थाना के दुधनियां गांव में महेंद्र यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट क आदेशानुसार जेल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी नीतू देवी, उम्र- 38 वर्ष ने 13 नवंबर 2023 को समय सुबह 6 बजे सदर अस्पताल में बयान दर्ज कराया था। बता था कि घर पर रहकर सिलाई व कॉस्मेटिक दुकान चलाती है। 12 नवंबर शाम समय करीब 6 बजे दिवाली के अवसर पर अपने घर व दुकान में दीया जला रही थी, उसी दौरान घर के उत्तर तरफ से पांच राउंड फायरिंग की आवाज आयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद पुत्र आयुष के रोने-चिल्लाने की आवाज आयी। जैसे ही घर से बाहर निकली पति जमीन पर घायल अवस्था में पड़े थे। घटनास्थल पर पति महेंद्र यादव उम्र- 48 वर्ष, पिता- स्व. महेश गोप उर्फ झालू महतो खून से लतपथ जमीन पर पड़े थे। उसी समय बेटा आयुष, उम्र- 10 वर्ष ने रोते हुए बताया कि पिता को दो मोटरसाइकिल सवार 6 अपराधी आये थे। उसमें कुंडा, पांडेय मोड़ निवासी प्रिंस राउत की पहचान की। पति को गोली मारने के बाद सभी भाग गये। पेट मे दो तथा बायीं हाथ में एक गोली लगी थी। पति को तुरंत उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान कुछ देर में मौत हो गयी थी। प्राथमिकी में चाचा ससुर केडी यादव (कृष्णदेव प्रसाद यादव), उनका बेटा रंधीर यादव , रामलखन यादव व संतोष यादव व मामा ससुर जयकांत महतो, उनका बेटा राजेश यादव, उनकी बेटी मंजू देवी तथा उनका दमाद मौजी राउत, ग्राम बसमता जमीन संबंधी विवाद को लेकर आये दिन जमीन छोड़ने के लिए जान मारने की धमकी दिया करते थे। चार दिन पहले रंधीर यादव ने उनकी बेटी जिया कुमारी उम्र 18 वर्ष को धमकी दी थी कि अपने बाप को बोलो कि तुरंत जमीन छोड़ दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। चार माह पूर्व नगर के कालीरेखा के गौरव नरौने ने पति को कनपटी पर पिस्टल सटा धमकी दी थी कि तुरंत जमीन पर कब्जा व दावा छोड़ दो नहीं तो गोली मार देंगे। धमकी देने के बाद सभी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।