पांच युवक अवैध हथियार के साथ धराए
देवघर में पुलिस ने शुक्रवार रात कार सवार पांच युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवकों के पास एक पिस्टल, कई मोबाइल, शराब की बोतलें और एक कार बरामद की गई है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है और घटना की जाँच कर रही है।

देवघर। नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार पांच युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवकों के पास से एक पिस्टल, कई मोबाइल, शराब की बोतलें और एक कार बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस सभी युवकों से गहन पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार घटना शुक्रवार रात लगभग 11:30 से मध्य रात्रि 12 बजे के बीच की है। बताया जाता है कि देवघर कॉलेज के समीप पुलिस को संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच कर सवार पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में कार से एक अवैध पिस्टल, कई मोबाइल फोन और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि कार सवार सभी युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक कार से रिखिया थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे।
पूछताछ और जानकारी
पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस दावे के सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यदि सभी युवक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे, तो उनके पास अवैध हथियार क्यों था। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक जन्मदिन पार्टी में ही जा रहे थे या आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना थी। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान हथियार का प्रदर्शन या हवाई फायरिंग की घटना भी हो सकती थी। सूत्रों की माने तो हिरासत में लिए गए युवकों में एक की शादी महज एक माह पूर्व ही हुई है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसकी पत्नी लगातार उसे फोन कर रही थी, लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। इसको लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है कि युवक देर रात आखिर किन परिस्थितियों में घर से बाहर था।
पुलिस की कार्रवाई
हिरासत में लिए गए सभी युवकों को नगर थाना में रखा गया है। पुलिस सबों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि बरामद पिस्टल, शराब और अन्य सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही हथियार के स्रोत और लाइसेंस संबंधी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि गिरफ्तार युवकों का किसी आपराधिक गिरोह या पुराने आपराधिक मामलों से कोई संबंध तो नहीं है। बरामद मोबाइल फोन की जांच कर संपर्कों और हाल के कॉल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


