
अवैध बालू कारोबारियों का एसडीओ व अंगरक्षकों पर पथराव
जसीडीह प्रतिनिधिजसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप अवैध बालू कारोबारियों द्वारा अनुमंडलाधिकारी पर किए गए हमला मामले में पुलिस ने कार्रवाई क
जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप अवैध बालू कारोबारियों द्वारा अनुमंडलाधिकारी पर किए गए हमला मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी अनुमंडलाधिकारी के अंगरक्षक सचिन राउत के आवेदन पर 12-15 अज्ञात हमलावरों व ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ दर्ज करायी गई है। आवेदन में बताया गया है कि 14 दिसंबर की रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच अनुमंडलाधिकारी अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी के लिए निकले थे। उसी क्रम में चांदपुर रेलवे फाटक के पास अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को रोककर कागजात की मांग की गई। उसी क्रम में सात-आठ मोटरसाइकि पर सवार करीब 12-15 अवैध बालू कारोबारी वहां पहुंच गए और एसडीओ की अगुवायी वाली टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
हमले में अनुमंडलाधिकारी और उनके अंगरक्षक को चोटें आईं। वहीं सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया गया है कि अफरा-तफरी के बीच भागने के दौरान चांदपुर दुर्गा मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर पलट गया। घटना के बाद जसीडीह पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बताते चलें कि बालू माफियाओं की ओर से जांच टीम या वरीय अधिकारी पर हमला करने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व में भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं की ओर से हमले किए जा चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




