लंबित पीएम आवास को शीघ्र करें पूर्ण

Feb 15, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, प्रखंड में लंबित आवासों को पूरा करने के लिए कर्मियों द्वारा प्रयास जारी हैं। शनिवार को, प्रखंड समन्वयक कमल कोल ने रामपुर पंचायत में भौतिक सत्यापन किया और लाभुकों से लंबित आवास के कारण जाने। उन्होंने शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

लंबित पीएम आवास को शीघ्र करें पूर्ण

मारगोमुंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड में लंबित आवास को पूर्ण करने की दिशा में संबंधित कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक कमल कोल ने रामपुर पंचायत के रामपुर, अगैयाचक आदि गांव में लंबित प्रधानमंत्री आवास का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर उन्होंने लाभुक से मिलकर आवास लंबित होने का कारण जाना। प्रखंड समन्यवक ने लाभुकों से लंबित प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि आवास निर्माण कार्य में किसी तरह की परेशानी होती है तो इस संबंध में वह प्रखंड समन्वयक को जानकारी देकर आवास का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;