Playing Aviator game proved costly fraud of Rs 53 thousand एविएटर गेम खेलना पड़ा महंगा, 53 हजार की ठगी , Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPlaying Aviator game proved costly fraud of Rs 53 thousand

एविएटर गेम खेलना पड़ा महंगा, 53 हजार की ठगी

- गेम में जीते रुपए निकालने के प्रयास में चले गए 53 हजार रुपए एविएटर गेम खेलना पड़ा महंगा, 53 हजार की ठगी एविएटर गेम खेलना पड़ा महंगा, 53 हजार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 29 May 2024 12:45 AM
share Share
Follow Us on
एविएटर गेम खेलना पड़ा महंगा, 53 हजार की ठगी

देवघर, प्रतिनिधि।
मोहनपुर थाना के आगेय गांव निवासी सानू कुमार यादव के खाते से 53 हजार रुपए की ठगी कर ली गयी है। पीड़ित युवक ने मंगलवार को साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध ठगी की शिकायत दी हे। बताया कि ऑनलाइन एविएटर गेम खेल रहा था। हजारों रुपए कई दिनों से हारने के बाद सोमवार रात 3000 रुपए जीते थे। जीते रुपए एविएटर गेम के वॉलेट में थे। उसे अपने खाता में ट्रांसफर कर रहा था, लेकिन वॉलेट का रुपया ट्रांसफर नहीं हो रहा था। टेक्निकल सहयोग के लिए एविएटर गेम का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन खोज कर उसपर फोन किया। फोन करते समय उस नंबर पर फोन नहीं लगा। थोड़ी देर बाद रिटर्न कॉल किया। अपने को गेम अधिकारी बता मामले के बारे में जानकारी ली। उसके बाद दूसरे व्यक्ति ने अधिकारी का हवाला देते हुए वॉलेट में फंसे रुपए ट्रांसफर करने की बात कही। उन्होंने व्हाट्स एप्प नंबर पर एक फॉर्म दिया। जिसपर सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन भरकर भेजने कहा। आधे घंटे बाद फिर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। दी गई जानकारी के अनुसार मोबाइल में गेम का सेटलमेंट खाता सेटिंग करने कहा। शिकायतकर्ता को जानकारी नहीं रहने के कारण वह मोबाइल में ऐनिडेस्क डाउनलोड कर ऐनिडेस्क नंबर उस व्यक्ति को दे दिया। सभी प्रकार की जानकारी लेकर उसके दो अकाउंट से 53 हजार रुपए ठगी कर ली। पहले एक अकाउंट से 47000 रुपए व दूसरे अकाउंट से 6000 रुपए ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने की बाद सूचना पुलिस को दी। तब तक उसका खाता साफ हो चुका था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।