Physical Verification of Beneficiaries Completed for Manya Samman Yojana in Sarwan मंईयां सम्मान योजना के सही लाभुकों की सूची जारी, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPhysical Verification of Beneficiaries Completed for Manya Samman Yojana in Sarwan

मंईयां सम्मान योजना के सही लाभुकों की सूची जारी

सारवां पंचायत मुख्यालय पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सूची चिपका दी गई। सत्यापन के बाद सही लाभुकों की सूची जारी की गई है। महिलाएं अपने नाम और क्रमांक देखने के लिए वहां जुटी। सरकार होली से पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 9 March 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
मंईयां सम्मान योजना के सही लाभुकों की सूची जारी

सारवां, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन के उपरांत रविवार को सारवां पंचायत मुख्यालय के दीवाल पर लाभुकों का लिस्ट चिपका दिया गया। पंचायत मुख्यालय के दीवाल पर लिस्ट चिपका रहने से महिला लाभुको की भीड़ वहां मड़ पड़ी। सूची में अपना नाम और क्रमांक ढूंढने के लिए महिलाओ में होड़ मच गई। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि रामकिशोर सिंह द्वारा बताया गया कि हाल में पंचायत स्तर पर सही लाभुकों के चयन के लिए लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया था। सत्यापन के बाद सही लाभुकों की सूची जारी कर दी गई है। बताते चलें कि होली के पूर्व सरकार द्वारा तीन माह का पैसा एक मुस्त महिलाओं के खाते में दी जाएगी। जिससे महिलाओ में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।