अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मधुपुर प्रतिनिधिसरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आ

मधुपुर प्रतिनिधि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। संबोधित करते हुए एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में भाईचारा और समरसता बनाए रखना है। लालगढ़ की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि भ्रामक प्रचार से सार्वजनिक शांति व व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर गलत और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मधुपुर अंचल अधिकारी यामुन रविदास, एडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ अजय कुमार दास, मधुपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता, पथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, बुढ़ैई थाना प्रभारी रूपेश कुमार गुप्ता, मारगोमुंडा थाना प्रभारी शशि कपूर सहित विभिन्न थानों के प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




