बकरीद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
जसीडीह,प्रतिनिधि।बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को जसीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जसीडीह,प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को जसीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थाना प्रभारी रामानुज सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों एवं समिति सदस्यों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हंगामा या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बैठक में नगर निगम के उपमहापौर टिप चटर्जी, संदीप विश्वकर्मा, राजीव रंजन, बाबुल सिन्हा, बीरबल पांडे, मो. मुबारक, मो. मकसूद आलम, एसआई दिनेश राय, उदय सिंह, एएसआई अनिश कुमार सिंह, रामानुज मिश्रा, रामजीवन कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


