सोनरायठाढ़ी : बकरीद को शांति समिति की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि थाना परिसर में सोमवार को बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानेदार रोहित कुमार दांगी की अध्यक्षता की अध्

सोनरायठाढ़ी : बकरीद को शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में सोमवार को बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानेदार रोहित कुमार दांगी की अध्यक्षता की अध्यक्षता में बैठक में क्षेत्र में बकरीद पर्व के दिन विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर ग्रामीणों से विचार विमर्श किया गया। थानेदार ने कहा कि पर्व के दिन सभी चौक-चौराहों पर पुलिसबलों की तैनाती रहेगी। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी तबरेज अंसारी, सुभाष हेंब्रम, राजू उरांव, सदिक अंसारी, मुख़्तार अंसारी, कुटिल अंसारी, नियाज अहमद आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।