बकरीद : सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर
मधुपुर,प्रतिनिधि।मधुपुर थाना परिसर में रविवार की शाम बकरीद पर्व को लेकर अंचलाधिकारी यामुन रविदास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर थाना परिसर में रविवार की शाम बकरीद पर्व को लेकर अंचलाधिकारी यामुन रविदास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सबों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। सीओ यामुन रविदास ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद ने सभी समुदायों से कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं किया जाए। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नगर पर्षद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, पुर्व नगर अध्यक्ष फैयाज कैसर, सुबल प्रसाद सिंह, हाजी मंसूर, हेमन्त सिंह मोती, हाजी अल्ताफ हुसैन, पार्षद रमेश दास, गौरव जयसवाल, जार्ज, रशीद खान, मुकेश मरांडी, राजेश दुबे, अरविंद कुमार, मो. शाहिद, सादिक संसारी, मो. कलाम, मुशर्रफ हुसैन, विवेक बथवाल, शानू, गोल्डी खान, आनंद पासवान, नगर प्रबंधक सुभाष हेम्ब्रम, थाना के एएसआई जयराम प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


