मुहर्रम सौहार्द और शांति के साथ मनाएं, अफवाहों से रहें दूर : इंसपेक्टर
देवघर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए रिखिया एवं कुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने ताजिया कमेटी और गणमान्य लोगों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने नियमों का पालन और अफवाहों से बचने का निर्देश दिया।

देवघर, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को रिखिया एवं कुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चर्चा
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों, ताजिया कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों से आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। रिखिया थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुहर्रम जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं कुंडा थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर सदर अनिल कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पूर्व से निर्धारित ताजिया मार्ग में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। सभी ताजिया कमेटियों को निर्धारित रूट का पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इंसपेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। इसे सभी समुदायों के सहयोग और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं भाईचारे का वातावरण कायम रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में एएसआई बेंजा उरांव, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सिकंदर प्रसाद सिंह, रामस्वरूप राम, संजय कुमार, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल साह, मुखिया मुकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव, सुनील महथा, मोहम्मद सगीर, झामुमो नेता रोहित राउत, उमाशंकर दास, नासिर मियां, रंजीत कुमार यादव, इमरान आलम, मुख्तार मियां, एसआई अजय सोए, अनिल कुमार, मनोज शर्मा, अभीमन्यु कुमार समेत दोनों थाना क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधि, ताजिया कमेटी के सदस्य एवं दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


