सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
देवघर, प्रतिनिधि।बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रिखिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

देवघर, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रिखिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने क्षेत्र की स्थिति एवं पर्व के दौरान संभावित व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि पर्व मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर भी चर्चा की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की विशेष नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारी गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाला पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन किसी खबर या संदेश को सोशल मीडिया पर साझा न करें। बैठक में अनिल कुमार, स्थानीय मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


