मारगोमुंडा : दो पीडीएस डीलरों को शो-कॉज
मारगोमुंडा में डीएसओ प्रीतिलता किस्कू ने बीडीओ शशि संदीप सोरेन की उपस्थिति में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की। अनुपस्थित डीलरों को शॉ कॉज का निर्देश दिया गया। डीलरों को राशन वितरण और आधार सीडिंग में...

मारगोमुंडा। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को डीएसओ प्रीतिलता किस्कू ने बीडीओ शशि संदीप सोरेन की मौजूदगी में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले दो डीलर एकता एसएचजी सिमरगढ़ा और शांति एसएचजी बाघमारा को डीएसओ ने शॉ कॉज करने का निर्देश एमओ को दिया। बैठक के दौरान डीलरों का आधार सीडिंग की फीसदी कम मिलने पर डीएसओ असंतुष्ट दिखे। उन्होंने डीलरों को ससमय सभी लाभुकों को सही तरीके से राशन वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रीन कार्ड के लाभुकों का आवंटन के हिसाब से निरंतर राशन वितरण करने का निर्देश दिया। वहीं ई-केवाईसी के छूटे हुए राशन कार्ड के लाभुकों का मोबाइल एप के माध्यम से केवाईसी कराने का निर्देश दिया।
केपीआई इंडेक्स में सूचीबद्ध मृत एवं दूसरे जगह निवास करने वाले लाभुकों को चिन्हित करते हुए कार्ड से उसका नाम हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावे पोर्टल में प्रर्दशित अयोग्य लाभुकों जैसे इनकम टैक्स भरने वाले, चार पहिया वाहनों के मालिक समेत अन्य अयोग्य लाभुकों की गहनता से जांच करते हुए सही पाए जाने पर उसके राशन कार्ड को निरस्त करते हुए जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीलरों ने डीएसओ के समक्ष कहा कि उनलोगों का वर्ष 2024 में जनवरी, फरवरी, मार्च, नवंबर, दिसंबर और 2025 में जनवरी से अगस्त तक का कमीशन बाकी है। पीडीएस डीलरों ने एक स्वर में डीएसओ से बकाया कमीशन भुगतान करने की गुहार लगाई। मौके पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जैनुल अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रामानुज पाठक, डीएसडी प्रकाश कुमार गुप्ता, समसुल अंसारी, गुलाम सरवर, विनय साह, सहदेव मंडल आदि डीलर मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




