Deogarh News: पतंजलि परिवार ने कांवरियों के बीच किया फल वितरण
हिन्दुस्तान, देवघर
Deogarh News: देवघर के श्रावणी मेले के दौरान पतंजलि परिवार ने कांवरियों के बीच फल वितरण किया। बंपास टाउन योग कक्षा के सहयोग से सेव, केला, नारियल, अमला मुरब्बा, नींबू शरबत और नींबू चाय का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में कई योग शिक्षकों और समाजसेवियों का योगदान रहा।

Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पतंजलि परिवार देवघर द्वारा विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को कांवरिया रुट लाइन विधुभूषण रोड में बंपास टाउन योग कक्षा के सौजन्य से कांवरियों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान कांवरियों के बीच सेव ,केला, नारियल, अमला मुरब्बा, नींबू शरबत, नींबू चाय आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवा कार्य में मुख्य रूप से भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी, योगगुरु शंभू बरनवाल, योग शिक्षक सुबोध कुमार, नरेंद्र मिश्रा,उमाशंकर बरनवाल , त्रिपुरारी बरनवाल, राकेश कुमार, सौरभ,मिथिलेश, हरेंद्र, नागेंद्र, सुमन कुमार, सुनील कुमार बरनवाल, राजकुमार, महेश, अनिल, लक्ष्मण, राजेश ,माधवी, अंजली वाला, बिंदु, विभा,निशा, गरिमा, रंजू, विनीता सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।


