योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर में पतंजलि परिवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में भजन कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

देवघर। पतंजलि परिवार द्वारा मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कुचियागढ़ा आईआईटी कॉलेज परिसर में प्रखंड प्रभारी राजेश गोस्वामी के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रिखिया उच्च विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र भारती, भारत स्वाभिमान पतंजलि के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी, जिला योग विस्तारक हरेंद्र कुमार, सक्रिय सदस्य शौर्या कुमार ने बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दर्जनों की संख्या में उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब के बताएं मार्ग पर चलना एवं उनके सपनों को साकार करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान नि:शुल्क योग कक्षा संचालित करने वाले योग शिक्षकों को अतिथि द्वारा योग शिक्षक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में भजन कीर्तन के बाद तेहरी का प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज यादव, राकेश दास, दीपक मंडल, विनोद वर्मा, प्रदीप रामानी, डॉ.हरिहर मंडल, टार्जन तुरी, भिखारी दास, सूर्यनारायण यादव, छोटन रजक, राजा राम राय, मदन, उमेश, सुरेंद्र, संजय ,बबलू, कुलदीप, पंकज, पप्पू सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।