सफर बना अंतिम यात्रा, अस्पताल पहुंचते ही थम गई सांसें

Feb 09, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक यात्री कमल कुमार राय, जो गुजरात में मजदूरी करता था, की तबीयत बिगड़ने पर आरपीएफ की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

सफर बना अंतिम यात्रा, अस्पताल पहुंचते ही थम गई सांसें

जसीडीह। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गंभीर रूप से बीमार एक यात्री को आरपीएफ की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवीपुर थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी कमल कुमार राय गुजरात की एक सूता बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था। बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी और स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को उसके मित्रों ने परिजनों को सूचना देकर उसे दानापुर स्टेशन तक पहुंचाया, जहां परिजनों ने उसे अपने साथ ले लिया।

बताया जाता है कि परिजनों उसे लेकर बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस से जसीडीह आ रहे थे। यात्रा के दौरान उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रेन से उतारकर तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।