डीएवी में नए शैक्षणिक सत्र में री-एडमिशन व नामांकन शुरू नहीं

Apr 12, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

चितरा कोलियरी अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद री-एडमिशन और नामांकन प्रक्रिया नहीं शुरू होने से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावक स्कूल प्रबंधन से स्पष्ट जानकारी की मांग कर रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

डीएवी में नए शैक्षणिक सत्र में री-एडमिशन व नामांकन शुरू नहीं

चितरा। चितरा कोलियरी अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद अब तक री-एडमिशन व नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। सत्र प्रारंभ होने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट सूचना जारी नहीं किए जाने से अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर वर्ष निर्धारित समय पर नामांकन व पुनः प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार देरी होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई अभिभावकों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से स्कूल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल जल्द शुरू होगा कहकर लौटा दिया जा रहा है।

इस संबंध में अभिभावक गौतम महतो, संदीप शंकर, वैद्यनाथ प्रसाद, प्रीतम कुमार, सुदीप महतो, गौरव चंद्र महतो, कौशल महतो, राजीव गुप्ता, राकेश शर्मा, प्रवीर भोक्ता, मुन्ना महतो, विजय दत्ता आदि ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। हम सभी अभिभावक काफी परेशान हैं और विद्यालय प्रबंधन से बार जानकारी लेने के बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। यदि जल्द ही प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो हमें मजबूर होकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करनी पड़ेगी। अभिभावकों ने यह भी कहा कि दूसरे जगह के डीएवी संस्थान में नामांकन के साथ साथ पठन-पाठन भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन यहां का स्थिति काफी चिंताजनक है। अभिभावकों ने यह भी आशंका जताई कि देरी के कारण सिलेबस पूरा करने में कठिनाई हो सकती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि नया शैक्षणिक सत्र में नामांकन एवं पुनः प्रवेश की प्रक्रिया अब तक नहीं होने के पीछे बस सेवा चालू नहीं होना भी कारण बताया जा रहा है। क्योंकि बस सेवा चालू करने की प्रक्रिया में अभी भी जटिलता समाप्त नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।