करौं : बेहतर कार्य करने के लिए मुखिया व स्वयंसेवकों को दिया प्रशिक्षण
Feb 17, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
करौं,प्रतिनिधि।पंचायती राज विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुखिया,
करौं,प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि को प्रशिक्षण दिया जा रहा है l मास्टर ट्रेनर के रूप में पालोजोरी प्रखंड के कचुवासोली मुखिया राजीव रंजन एवं पालोजोरी प्रखंड के जमुआ की मुखिया नीतू कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है l प्रशिक्षण का उद्येश्य ग्राम पंचायत को मजबूत करना है l ग्राम पंचायत में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानी है l इसके साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के ढांचे को मजबूत करना एवं संविधान के अधिकार के बारे में जागरूक करना, झारखंड पंचायती राज अधिनियम एवं संसाधन ढांचे को विकसित करना, पंचायत की व्यवस्था डिजिटल करना, ज्ञान का केंद्र आदि योजना की व्यवस्था करना, पंचायत सहायक के रूप में अपने दायित्व को विकसित करते हुए कर क्षमता को बढ़ाना है। इन सभी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से यह बताया गया कि सभी प्रशिक्षु प्रतिदिन समय पर प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, विद्यालय व्यवस्था, पंचायत की व्यवस्था आदि की जानकारी लेकर आगे कार्य करने का संकल्प लें l ताकि पंचायती राज व्यवस्था अधिक से अधिक मजबूत बन सके l प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को विभिन्न कामों के बारे में बताया गया l मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शकील, कोऑर्डिनेटर शहाबुद्दीन, मोहम्मद सुल्तान, नागदेरी मुखिया सोहराब अंसारी, प्रमोद चौधरी सहित 14 पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक प्रशिक्षण में मौजूद थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 फरवरी तक चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


